छावनी। क्षेत्र के शक्तिपुर गांव में मंगलवार को भव्य रामलीला का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि रामलीला से लोगों को मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश मिलता है। भगवान राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने वाला व्यक्ति कभी गलत राह पर नहीं जाता और समाज में सदैव सम्मान पाता है। इससे पूर्व रामलीला कमेटी के सदस्यों प्रेम पांडेय, राधेश्याम, जोखू पांडेय और हरि किशन ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के पहले दिन कलाकारों ने रामलीला का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर रामाकांत पांडेय, राजनरायन सिंह, आरके वर्मा, बृजेश सिंह और अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद