फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान : अकीदतमंदों ने अल्लाह की इबादत में पूरा किया चौथा रोजा

विज्ञापन
नगर बाजार जामा मस्जिद मे दुआ करके नमाजी
विज्ञापन
नगर बाजार। रमजान के महीने में रोजेदारों ने रविवार को अल्लाह की इबादत में चौथा रोजा पूरा किया। अकीदतमंदों ने अल्लाह की रजा में पूरा दिन गुजारा। भूखे प्यासे रहकर रोजेदार अल्लाह का शुक्र अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

खुशनसीब मुसलमान एक साथ नमाज रोजा दोनों फर्ज अदा कर रहे हैं। तरावीह की नमाज भी पढ़ रहे हैं। रोजा भी रख रहे हैं। इस दौरान मालिके निसाब वाले जकात भी अदा कर रहे हैं। मस्जिदों व दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। माह-ए-रमजान का चौथा रोजा भी अल्लाह की इबादत में बीता।
चारों तरफ रमजान का नूर छाया हुआ है। अल्लाह के बंदे दिन में रोजा रखकर व रात में तरावीह की नमाज अदा कर अल्लाह को राजी करने में लगे हुए हैं। कुरआन-ए-पाक की तिलावत जारी है। नफ्ल नमाजे सलातुल तस्बीह, चाश्त, तहज्जुद, इशराक, सलातुल अव्वाबीन आदि पढ़ी जा रही है। नबी व आले नबी पर दुरूद ओ सलाम का नजराना पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें