फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शुरू हुआ घरों में राम संकीर्तन, 22 को मनेगी दीपावली

Fri, 19 Jan 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- अक्षत वितरण के साथ राम के भजनाें से गूंज रहे मोहल्ले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव शहर से लेकर गांव तक होने लगा है। बृहस्पतिवार को शहर के रौता में महिलाओ का जत्था घर-घर पहुंच अक्षत पत्रक तो दिया ही साथ ही ढोल मंजीरों को झंकृत कर राम के भजन गाए। यहां महिलाओं ने लोगों को 22 जनवरी को दीपावली मनाने की बात कही।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्ले की महिलाएं अपराजिता सिन्हा, नम्रता, रेखा, सरिता, रश्मि सिंह, श्वेता श्रीवास्तव की टीम रौता मोहल्ले में पहुंच कर अक्षत व पत्रक दिया। यहां महिलाओं ने अवसान मइया की पूजा की। महिलाओं ने बताया कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अवसान मइया की पूजा की जाती है। इसी निमित्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद महिलाओं ने श्रीराम धुन व भगवान श्रीराम के भजन गाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें