फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाराह क्षेत्र में चल रही राम कथा का समापन

Tue, 11 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में श्रीराम की वापसी की कथा सुनाई गई, भंडारे में लोगों ने लिया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के बाराह क्षेत्र धाम में चल रही रामकथा के अंतिम दिन सोमवार को कथाव्यास अनुराग ने नवधा भक्ति, सबरी-राम भेंट, राम-हनुमान मिलन, बालि वध, लंका दहन, रावण वध, अयोध्या में श्रीराम की वापसी और राज्याभिषेक तक की कथा सुनाई।
कथा व्यास ने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने का तरीका सीखाते हैं। त्याग-बलिदान के साथ दूसरे के धन पर हमारा कोई अधिकार नहीं, यह सीख देता है। भगवान श्रीराम दीन, दुखियों, वनवासियों का दुख दूर कर संगठित किया व संगठन शक्ति से लंका पर विजय प्राप्त की। कहा कि बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलता है। अंतत: अधर्म पर धर्म की जीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के बाद यज्ञाचार्य विकास उपाध्याय ने यज्ञ करा कर कथा का समापन किया। मुख्य यजमान ओम प्रकाश मिश्र व सुनील पांडेय ने आभार व्यक्त किया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद लिया। हिंददू जागरण जागरण मंच के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, अनिल मिश्र, एडवोकेट जगदीप त्रिपाठी, चंद्र शेखर चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें