रैली निकाली, बर्ड फ्लू के प्रति किया जागरूक
महराजगंज। पशुपालन विभाग की तरफ से बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक करने के लिए ब्लॉक मुख्यालय से रैली निकाली गई।
गांव-गांव जाकर पशुपालन विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक किया। इससे पूर्व कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में पशुपालन विभाग की ओर से जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया। इसमें बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जानकारी दी गई।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार राय ने कहा कि बर्ड फ्लू खतरनाक बीमारी है। इससे बचने के लिए सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में पोल्ट्री फार्म पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट राहुल शुक्ला, जितेंद्र विश्वकर्मा, संजय कुमार, भानु सिंह, घनश्याम शुक्ला, सुभाष पांडेय, राकेश सिंह, अभिषेक कुमार, रिंकू ओझा, अमर नाथ, रामतेज आदि मौजूद रहे।