फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस पर निकली रैली

विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस पर मंगलवार को जिला अस्पताल से महिला अस्पताल तक रैली निकाली गई। जिला अस्पताल पर सीएमओ डॉ जेएलएम कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान जागरूकता के लिए जहां मानव शृंखला बनाई गई, वहीं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।  रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के अलावा एनसीसी कैडेटों ने भी भाग लिया। बाद में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी में डा. सीके वर्मा ने मधुमेह से बचाव पर चर्चा की। इस मौके पर एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. राम प्रकाश, फख्रेयार हुसैन, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय, रूपेश कुमार हलदार, मनोचिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें