फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रदेश में बिहार की तरह कराई जाए जातीय जनगणना

विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ के समर्थन में निकाली गयी रैली। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
प्रदेश में बिहार की तरह कराई जाए जातीय जनगणना
विज्ञापन

- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से मंगलवार को आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ रैली कलवारी कस्बे में निकाली गई। मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने कहा कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी जातीय जनगणना कराई जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा ने पिछड़ों को धोखा दिया और न्यायपालिका के समक्ष सही तथ्य नहीं रखा। बिना पिछड़ा वर्ग को आरक्षण अवसर दिए निकाय चुनाव नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष राम सुमेर यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए संघर्ष जारी रहेगा। आरक्षण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष आरके गौतम, हृदय गौतम, ठाकुर प्रेमनंदवंशी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके आरटियन, प्रदीप कुमार ठाकुर, बुद्धेश राना, चंद्र प्रकाश गौतम, राम दुलारे गौतम, मेवालाल चौहान, शिवशंकर गौतम, केपी राठौर, शिवशंकर चौधरी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें