कप्तानगंज (बस्ती)। सड़क हादसे में हुई राजगीर की मौत के मामले में वाहन को लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद राजगीर के परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिवार के लोगों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के जसईपुर के रहने वाल रामफेर राजगीर का काम करके अपने परिवार का गुजारा करते थे।शुक्रवार को दोपहर घर से कप्तानगंज गांव में काम करने साइकिल से जा रहे थे। दोपहर 1:30 बजे कप्तानगंज से पोस्टऑफिस के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर देने मार दिया, जिससे रामफेर (50) की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिवार के लोग वायरलेस चौराहे पर धरना देने की तैयारी करने लगे। पुलिस ने समझाकर टालना चाहा तो वे शव लेकर थाने पर पहुंच गए।
इससे पहले ही पुलिस ने दुर्घटना वाले वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन के बाद एक स्कूल बस को कब्जे में ले लिया था। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने परिजनों को बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद