फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजाराम के नशे की आदत से परेशान था पूरा परिवार

Sat, 25 Nov 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राजाराम की मौत होने पर रोते विलखते परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। मूडाडीह जप्ती गांव में पत्नी के हाथाें अंजाने में पति की हत्या को लेकर परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। मृतक के 75 वर्षीय पिता बेलास बेटे की मौत पर बताते हैं कि नशे का आदी राजाराम जितने भी दिन यहां रहता था। हर दिन झगड़ा करता था।
बेलास ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा रामराज मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था वह शराब का आदती था। नशे के इस आदत के चलते वह जब भी मुंबई से घर आता था और जितने भी दिन घर में रहता था। पूरे परिवार को तंग किए रहता था। आए दिन परिवार में वह मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह नशे में घर आया और अपने बेटे सोनू को पहले गालियां देने लगा। इसके बाद वह डंडा लेकर मारने दौड़ा। बीच बचाव करने आई पत्नी ने डंडा छीन लिया और उस पर अंजाने में वार कर दिया। कहा कि नशे को लेकर उन्होंने भी कई बार राजाराम को मना किया लेकिन इसके बाद भी राजाराम की आदतों में कोई सुधार नहीं आया और शुक्रवार को उसकी इसी आदत की वजह से हुए विवाद ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
मामले में रुधौली पुलिस ने मृतक के पिता रामविलास की तहरीर पर मृतक राजाराम की आरोपी पत्नी रेशमा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने हनुमानगंज चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव, महिला एसआई सरोज माला के साथ आरोपी रेशमा की गिरफ्तारी की साथ ही आरोपी के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें