फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि खरीद मामले की जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में भूमि खरीद मामले की जांच की मांग उठाई
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीआरओ नीता सिंह को ज्ञापन दिया। कांग्रेसियों ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र की ओर से अयोध्या में मंदिर के निर्माण के लिए दिए गए चंदे से भूमि की खरीद में आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस मामले की सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराए जाने की मांग की।
इसके पूर्व सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेसी शास्त्री चौक से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि यह देश की आस्था से जुड़ा प्रकरण है, इसकी उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है। कहा कि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र के माध्यम से अयोध्या में क्रय की गई जमीन मामले की सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए, जिससे सत्यता सामने आ सके। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि निर्माण में लोगों ने उदारता से चंदा दिया है।
विज्ञापन

उसका दुरुपयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये में खरीदी गई भूमि का लगभग आठ गुना कीमत पर बैनामा होना आश्चर्यजनक है। इस पूरे प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि जिन्होंने इस भूमि को 18.5 करोड़ रुपये में बेचा है, उन्होंने भूमि की बिक्री से प्राप्त राशि को किन-किन खातों में स्थानांतरित की है, या आगे किस प्रकार का इस्तेमाल किया, उसकी जांच हो।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां, प्रेमशंकर द्विवेदी, रामभवन शुक्ल, ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ अनिल भारती, गायत्री गुप्ता, गिरजेश पाल, नर्वदेश्वर शुक्ल, प्रशांत पांडेय, सूर्यमणि पांडेय, सचिन शुक्ल, वृजेश कुमार आर्य, संदीप श्रीवास्तव, भूमिधर गुप्ता, राजकुमार सोनकर, महेंद्र श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, विवेक श्रीवास्तव, मनोज त्रिपाठी, गुड्डू सोनकर, शेर मोहम्मद, सोमनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें