बस्ती। आए दिन हो रहे नए-नए फ्रॉड को लेकर साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करने के लिए बुधवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कोतवाली पुलिस की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। एसआई विश्वमोहन राय व कांस्टेबल हेमा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया व इंस्टाग्राम पर कभी भी अनजानों से दोस्ती न करें। जरूरत पड़ने पर बिना डर के पुलिस को सूचना दें।
एसएचओ राना डीपी सिंह ने बताया कि बालिकाओं-महिलाओं को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कई तरह के ठोस कदम उठाए गए हैं। बावजूद उसके अपराध करने वाले आए दिन नए-नए तरीके ढूंढ ले रहे हैं। संवाद