फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश से गिरा तापमान, मोहल्लों में जलभराव ने बढ़ाई सांसत

विज्ञापन
बारिश के बाद द​क्षिण दरवाजा चौराहे के पहले सड़क पर भरा पानी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदला है। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हवा चलने के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली पर जलभराव से परेशान रहे। आवागमन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए और धान रोपाई कार्य में तेजी आई है। तापमान भी गिरकर अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से भीषण उमस से लोगों का हाल बेहाल था। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का रुख बदला नजर आया। सुबह से बदली छाई रही और बीच-बीच में रिमझिम बारिश होती रही। सुबह पांच बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो सुबह नौ बजे तक बारिश होती रही। कहीं-कहीं तेज बारिश हुई।
इससे शहर में जलभराव हो गया। बारिश होने से शहर में जिला अस्पताल परिसर, महिला अस्पताल परिसर, दक्षिण दरवाजा रोड, मंगलबाजार में सड़क पर पानी भर गया। इससे आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी आने से किसान धान की रोपाई करने के काम में जुट गए हैं। किसानों का मानना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। भानपुर, हर्रैया, बभनान, महादेवा, बनकटी, कुदरहा, मुंडेरवा, रुधौली क्षेत्र में भी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में संभावित जलभराव को लेकर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। शहर के बिजली दफ्तर परिसर में पानी भरने से बिजली बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें