फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव, जिला अस्पताल में भरा पानी

विज्ञापन
कंपनी बाग से बड़ेबन जाने वाली सड़क पर लगा पानी-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। रविवार की शाम से रात तक हुई बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो गई है। शहर में कई मोहल्लों में जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते सड़क पर पानी लग गया। वहीं जिला अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या रही। जिससे मरीज व उनके तिमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार की शाम छह बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते दक्षिण दरवाजा, रौतापार, धर्मशाला, कटरा, बभनगांवा, तुकर्किया, महरीखांवा, नरहरिया, मिश्रौलिया, पांडेय बाजार, मुरलीजोत चइयाबारी में सड़कों पर पानी लग गया। जल निकासी न होने के चलते पानी लोगों के घरों में घुस गया। इसके साथ ही महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, कोतवाली, पशु अस्पताल, टीबी अस्पताल, टाउन क्लब, बीएसए कार्यालय, अमहट पार्क आदि जगहों पर जलभराव हो गया।
घरों में घुसे पानी को निकालने के लिए लोग जुटे रहे। कई खाली प्लाटों में भी पानी घुस गया। शहर के अलावा हर्रैया, बभनान, गौर, भानपुर, बहादुरपुर, दुबौला, कलवारी, चिलमा, गनेशपुर क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति रही। नगर पालिका के ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को लगाकर जलभराव की समस्या दूर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें