फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश होने से किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपाई शुरू

विज्ञापन
धान की रोपाई करती महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार। लंबे समय से प्रतीक्षित मानसून की पहली बारिश ने क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ा दी है। नगर पंचायत नगर बाजार एवं आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई जोर-शोर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बारिश के साथ ही तापमान में आई गिरावट ने गर्मी से राहत दी है, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को भी सुकून मिला है। किसान बता रहे हैं कि पिछले कई दिनों की सूखा और चिलचिलाती गर्मी के बाद यह बारिश उनके लिए वरदान साबित हुई है। नगर बाजार के आसपास के गांवों में किसान सुबह से ही खेतों में जुट गए हैं। रोपाई के लिए तैयार नर्सरी से पौधों को खेतों में लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
किसान शिवयज्ञ दुबे ने बताया बारिश ठीक समय पर आई है। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है। गर्मी से हम सब परेशान थे, अब खेतों में काम करना भी आसान हो गया है। कृषि विभाग के अनुसार क्षेत्र में धान की रोपाई जुलाई के पहले पखवाड़े में शुरू होती है।
विज्ञापन

इस बार बारिश की देरी के कारण किसान चिंतित थे, लेकिन अब मौसम ने साथ दिया है। किसान अब लगातार अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं ताकि धान की फसल अच्छी तरह पनप सके। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें