फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश से किसानों को राहत, सीएचसी परिसर में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजली कटौती के कारण परेशान हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। बुधवार को हुई बारिश के कारण जहां किसानों को राहत मिली है और उनके चेहरे की मुस्कान आ गई है। वहीं बाजार में ग्राहकों के न पहुंचने से व्यापारी उदास बैठे रहे। बारिश के दौरान कस्बे में कई बार बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
बारिश की शुरुआत मंगलवार की रात से हो गई थी, जो बुधवार को भी जारी रही। बारिश के कारण कस्बे के कई निचले इलाकों में पानी भी भर गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं शास्त्री नगर वार्ड, विंध्यवासिनी नगर वार्ड समेत कई जगहों पर पानी भर गया। वहीं दूसरी ओर त्योहार का सीजन होने के बावजूद बाजार में खरीदारी के लिए बहुत कम लोग पहुंचे, जिससे व्यापारियों में निराशा छाई रही।
विज्ञापन

बारिश के दौरान कस्बे में कई बार बिजली कटौती भी हुई। रुधौली तहसील क्षेत्र में बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे कटी बिजली की आपूर्ति दिन में लगभग 10 बजे चालू कराई जा सकी। स्थानीय राजकुमार सोनी, रवि जायसवाल, आदित्य जायसवाल, अनित त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, सुजीत सोनी आदि का कहना है कि नगर पंचायत में ट्रांसफाॅर्मर की स्थिति पहले से ही काफी खराब चल रही है। आए दिन कुछ न कुछ फॉल्ट आता रहता है, और तो और जर्जर तारों को ठीक करने के नाम पर भी विद्युत कटौती होती रहती है।
विज्ञापन

संबंध में एसडीओ बीपी सिंह ने बताया कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफाॅर्मर में दिक्कत आ रही है। विद्युत पंजीकरण के सापेक्ष अधिक आपूर्ति की खपत हो रही है, जिससे या प्रतीत होता है कि विद्युत चोरी की जा रही है अभियान चलाकर इस तरह के लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें