फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे गेट टूटा, स्लाइडर बूम पर चली ट्रेनें

Wed, 26 Jun 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गोरखपुर गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक ई रिक्शा के ठोकर से टूट गया। जिससे एक मालगाड़ी प्रभावित हुई। बाद में स्लाइडर बूम के सहारे ट्रेनों का संचालन किया गया । जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 9:50 पर मालगाड़ी आने पर गेटमैन रेलवे गेट संख्या 222 ए बंद कर रहा था। इसी बीच कस्बे से आ रही तेज रफ्तार ई रिक्शा बंद हो रहे गेट में ठोकर मार दिया। जिससे वह टूट गया। गेटमैन जब तक आरपीएफ को सूचित करता तब तक चालक ई रिक्शा लेकर फरार हो गया। इस बीच आप ट्रैक पर आ रही एक मालगाड़ी 5 मिनट के लिए बाधित हुई। बाद में स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया । आरपीएफ चौकी बभनान के उपनिरीक्षक हरिराम यादव ने बताया कि सुबह 9:50 पर खराब हुआ गेट लगभग 12:00 सही कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें