बभनान, बस्ती। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन का पश्चिम समपार फाटक बंद करते समय वह टूट गया। इसके चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन थोड़ी देर के लिए प्रभावित रहा। बाद में स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया। चीनी मिल व डिस्टलरी के बीच रेलवे क्रॉसिंग गेट होने के चलते दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
सोमवार की सुबह करीब 7: 30 बजे बभनान-परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित बभनान रेलवे स्टेशन का पश्चिम रेलवे फाटक बंद करते समय अचानक टूट गया। इस बीच गोरखपुर से चलकर लखनऊ तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बभनान रेलवे स्टेशन पर आ गई, जिसे यहां लगभग दो मिनट अतिरिक्त समय तक खड़ा करना पड़ा। बाद में स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया। मौके पर पहुंची रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 10:15 बजे रेलवे गेट को सही कर दिया। ्