मुंडेरवा। सोमवार की सुबह आठ से शाम छह बजे तक ट्रैक रिनुवल के कारण गेट संख्या 189 स्पेशल बंद रहेगा। इससे मुंडेरवा से महादेवा, बनकटी, लालगंज जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वाहनों को गेट संख्या 188 से होकर जाना होगा। एसएसपीए खलीलाबाद राजकुमार ने बताया कि ट्रैक बदलाव के कारण साेमवार को दिन में 10 घंटे तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगा। संवाद