भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के लोढेश्वर नाथ मंदिर परिसर में मेले में लगे ब्रेकडांस झूले से असंतुलित होकर दरियापुर टोला निवासी सत्यम उर्फ गोलू निषाद (18) गिरकर घायल हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। हादसा 4:35 के आसपास हुआ। आनन-फानन घायल हो निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद