दो होटल पर टीम ने छापा मारा, लिए नमूने
विक्रमजोत। क्षेत्र के हाइवे कर स्थित दो होटलों पर रविवार की दोपहर प्रशासनिक टीम ने छापा मारा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार व गीता त्रिपाठी खोया और खाद्य सामग्रियों को नमूने भरे।
टीम दोपहर दो बजे सबसे पहले फूलडीह के पराग रेस्टोरेट पर पहुंची। स्टोर रूम, किचन सहित कार्यालय के रजिस्टर सहित लाइसेंस की जांच पड़ताल किया। यहां मामूली गड़बड़ी मिलने पर पराग रेस्टोरेंट के संचालक को सुधार के चेतावनी दी। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्टोर में रखे खोया, पनीर, खीर, दही सहित खाद्य पदार्थो के नमूने लिए।
यहां से निकल कर टीम विक्रमजोत कस्बे के होटल अवधेश सिंह पर पहुंच गये। मजिस्ट्रेट खाद्य सुरक्षा अधिकारी गीता त्रिपाठी के साथ किचन व स्टोर रूम में पहुंचे। वहां मौजूद कर्मियों से होटल मालिक विपिन सिंह को लाइसेंस व अभिलेखों के साथ उपस्थित होने को कहा। इसके बाद स्टोर रूम मे रखा भारी मात्रा में रखा खोया, पनीर और खाने मे इस्तेमाल होने वाले मसालों नमूना लिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि दो बड़े होटल पर औचक निरीक्षण किया गया। इसमें होटल अवधेश सिंह ढाबा के लाइसेंस और अभिलेखों के जांच में कुछ कमियां मिलीं, जिस पर जरूरी कागजातों को जब्त कर संबंधित विभाग को निरीक्षण और अभिलेखों की सत्यता जांच के लिए भेजा गया है वहीं होटल से खोया पनीर सहित ग्राहकों को परोसी जाने वाली खाद्य सामग्रियों की जांच के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट में जरूरी सफाई न मिलने पर संचालक को नोटिस दिया गया है और संचालक को चेतावनी देने के साथ-साथ संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शेष कार्रवाई होगी।