खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हलाल के पोडेक्ट को लेकर किया छापपेमारी।
एक दुकान से मिले हलाला सर्टिफाइड दो उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश सरकार की हलाला सर्टिफाइड उत्पादों पर रोक के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को शहर के करीब एक दर्जन दुकानों पर खाद्य सुरक्षा की टीम ने छापा मारा। इस दौरान गांधीनगर स्थित क्वालिटी ड्राई फ्रूट की दुकान से हलाला सर्टिफाइड आंवला कैंडी व मुरब्बा मिला, जिसे टीम से जब्त कर लिया।
प्रशासन के निर्देश पर अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र की अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय सिंह, दिनेश चौधरी की टीम ने दोपहर बाद गांधीनगर स्थित क्वालिटी ड्राईफ्रूट स्टोर पर छापा मारा। यहां नौ डिब्बा मुरब्बा व एक डिब्बा आंवला कैंडी हलाला सर्टिफाइड उत्पाद बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने गांधीनगर की करीब एक दर्जन दुकानों की जांच की। जहां हलाला सर्टिफाइड उत्पाद बरामद नहीं हुआ।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न दुकानों पर हलाला सर्टिफाइड उत्पाद पर रोक के लिए जांच में केवल क्वालिटी ड्राईफ्रूट मार्ट में दो उत्पाद मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है। जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है।