फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम सात बजे जिले में पहुंचेंगे राहुल गांधी

Tue, 06 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मुण्डेरवा कस्बे मे राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी के लोने ने किसान चौक पर किया निरीक्षण ।
विज्ञापन
किसान यात्रा के बहाने पूर्वी यूपी में खोई जमीन तलाशने निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल  गांधी आज यानी बुधवार शाम पांच बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। कांटेे से मुंडेरवा कस्बा पहुंचेंगे,जहां मिल चलवाने के संघर्ष में जान गंवाने वाले तीनों गन्ना किसानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।    
विज्ञापन


अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को सबसे पहले प्रख्यात हिंदी समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम है। वहां से शास्त्री चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रोड शो की शुरुआत करेंगे। हर्रैया में भी उनके कई कार्यक्रम संभावित हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने मंगलवार को डाक बंगलेे और शास्त्री चौक पर एंटी सबोटाज चेकिंग किया। इंस्पेक्टर एके सिंह के नेतृत्व में खुफिया दल देर रात तक सार्वजनिक स्थलों का जायजा लेता रहा।  डीआइजी लक्ष्मी नरायन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी के हाथ में है। जिले व रेंज से जितनी फोर्स मांगी गई थी, उतनी दे दी गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें