फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह से ही कतार, टोकन मिलने के बाद भी सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार

विज्ञापन
मालवीय रोड पर कड़ी धूप में लाइन में रहकर सिलिंडर पाने का इंतजार करते लोग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। रसोई गैस के लिए एजेंसी खुलने से पहले उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है। सुबह से ही कतार लगाने के बाद टोकन तो मिल जा रहा है मगर सिलिंडर न मिलने से निराश लौटना पड़ रहा है। शनिवार को विभिन्न एजेंसियों और उनके गोदामों के सामने उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। दो-तीन दिन से कई एजेंसियों पर सिलिंडरों की आपूर्ति न होने से अचानक उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने की वजह से अधिकांश उपभोक्ता निराश लौट रहे हैं। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एजेंसी पर उपभोक्ताओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। यहां एजेंसी काउंटर से लेकर तीन सौ मीटर की दूरी तक उपभोक्ता कड़ी धूप में सड़क के किनारे खड़े रहे। कई बार लाइन में आगे पीछे होने के चक्कर में हल्ला भी मचा। धक्का-मुक्की के बीच लोग जैसे- तैसे काउंटर तक पहुंच रहे थे। उपभोक्ताओं ने कहा कि एजेंसी की तरफ से भीड़ के हिसाब से पर्याप्त काउंटर नहीं है।
आरोप भी यह लगाया कि एजेंसी की तरफ से जानबूझकर भीड़ एकत्र की जा रही हैं ताकि सिलिंडर न देने का बहाना बनाया जा सकें। कमोवश यहीं हाल कटरा स्थित एजेंसी, मालवीय रोड स्थित एजेंसी, पटेल चौक, अस्पताल चौराहा स्थित एजेंसी पर भी देखने को मिला। आधे से अधिक उपभोक्ता दोपहर तक लाइन लगाने के बाद निराश लौट गए। एजेंसी कर्मचारियों ने लोगों को यह कहकर लौटा दिया अब टोकन अगले दिन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं उपभोक्ताओं का कहना हैं कि टोकन मिलने के बाद भी गोदाम पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। रामदयाल ने बताया कि एक दिन पहले वह टोकन और सिलिंडर के साथ जीआरएस इंटर कॉलेज के मैदान में लाइन लगाए। दोपहर बाद पता चला कि सिलिंडर की गाड़ी नहीं आई है। निराश होकर घर लौटना पड़ा। दूसरे दिन शनिवार को भी यहीं हाल रहा। लोगों ने कर्मचारियों पर कालाबाजारी का आरोप लगाया है।
आवास विकास की प्रेमलता ने बताया कि पिछले चार दिनों से सिलिंडर लेने के लिए वह कटरा स्थित एजेंसी का चक्कर लगा रही है। तीन दिन तक कंपनी से सिलिंडर न आने की जानकारी दी गई। अब कर्मचारियों ने पर्ची काटने से साफ मना कर दिया है। बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज भी आ चुका है। सिलिंडर अभी तक घर नहीं पहुंचा।
कटरा स्थित एक एजेंसी पर लाइन में खड़ी महिला सोनी ने बताया कि घर में शादी है। बुकिंग के बाद उम्मीद थी कि सिलिंडर मिल जाएगा। आज सिलिंडर लेने पहुंची तो कर्मचारी ने पर्ची देने से साफ मना कर दिया। शहर में दिन भर लोगों को बाइक और साइकिल पर सिलिंडर के साथ देखा जा रहा है।
-


भीड़ के आगे सुचारू नहीं हो पा रही होम डिलीवरी

एजेंसी संचालकों का कहना हैं कि वह होम डिलीवरी को सुचारू करना चाह रहे हैं लेकिन, एजेंसी पर भीड़ जुटने के नाते यह पूरी तरह संभव नहीं हो पा रहा है। सिविल लाइन स्थित एजेंसी के संचालक ने बताया कि उनके यहां रोजाना सौ से डेढ़ सौ उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। इससे एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं की संख्या कुछ कम हुई है। इसके अलावा एजेंसी पर टोकन भी वितरित किया जा रहा है। वहीं रौता पार स्थित एजेंसी के संचालक ने बताया कि होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। डेढ़ सौ से दो उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिल रही है। भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी से ही टोकन देकर सिलिंडर वितरित किया जा रहा है।
कोट
रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए उपभोक्ताओं को भी सहयोग का भाव रखना चाहिए। भीड़ उमड़ने से कुछ एजेंसियों पर व्यवस्था बिगड़ रही है। यदि शांतिपूर्वक लोग कम संख्या में आए धीरे-धीरे समस्या खत्म होगी। वैसे ऑयल कंपनियों को आपूर्ति बढ़ाने के लिए लगातार पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

-विमल कुमार शुक्ल, डीएसओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें