फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनकाउंटर पर उठे सवाल

Fri, 21 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार एसओजी टीम पर पिकअप चढ़ाने के आरोपी पशु तस्कर सद्दाम को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि इस मामले में सद्दाम का भाई अरशद और उसका मित्र फरार है। दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उधर, आरोपी के अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय ने पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल उठाया है।
अधिवक्ता के मुताबिक परशुरामपुर थाने में आरोपी सद्दाम निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद के खिलाफ एक केस दर्ज था। जिसमें न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। उसी केस में पुन: विचरण और अंतरिम जमानत के लिए प्रार्थनापत्र देने वह 18 फरवरी को न्यायालय में आया था। चेंबर से उठकर वह चौराहे की दुकान पर चाय पीने गया था। आधे घंटे बाद सूचना मिली कि पुलिस ने उसे उठा लिया है। बकौल अधिवक्ता तत्काल आईजीआरएस पर एक सूचना अपने मुवक्किल की सुरक्षा के लिए डाल दिया था ताकि उसे पुलिस उठाकर ले गई है तो कहीं उसके खिलाफ कोई फर्जी कार्रवाई न करे। इसके तीसरे दिन समाचार पत्रों के जरिए जानकारी मिली कि पुलिस ने 19 फरवरी को रात 8:55 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार दिखाया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, बाइक, मोबाइल फोन व नकदी होना बताया गया है। जबकि सीओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ चोरी, गोवध अधिनियम सहित 15 केस दर्ज हैं। उसने पुलिस के ऊपर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें