फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ,पांव काटकर खेत में फेंक दी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ, पैर काटकर खेत में फेंक दी लाश
विज्ञापन

21 दिसंबर को घर से खेत की जुताई के लिए निकला था निरंकार
पैकोलिया के चुरिहारपुर के पास रवई नदी के किनारे मिला शव
पैकोलिया (बस्ती)। दो दिनों से लापता निरंकार (22) की लाश चुरिहारपुर गांव के पास सोमवार को तीन टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। उसका दायां हाथ और पैर काटकर पास ही रखा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग पहुंच गए। बड़े भाई ओंकार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

किसान परिवार का निरंकार वर्मा स्नातक की पढ़ाई पूरी कर खेती में हाथ बंटाता था। घर के लोगों का कहना है कि शनिवार की शाम चार बजे वह जुताई करने के लिए ट्रैक्टर बुलाने निकला था। रात आठ बजे उसने मां सुशीला को फोन करके बताया कि ट्रैक्टर लेकर आ रहा है, मगर वह लौटा नहीं। थोड़ी देर बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। घर के लोगों ने उसकी खोजबीन की, मगर पता नहीं चल सका। निरंकार की बाइक उसी दिन एकटेकवा में रवई नदी पर बने पुल के नीचे मिल गई थी। इससे परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान थे। पिता ने 22 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें