धनघटा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के सरयू नदी के बिड़हर घाट पर मंगलवार की सुबह 45 वर्षीय झोलाछाप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के कचनी कुआं गांव निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा (45) बिड़हर घाट पर लोगों को आयुर्वेदिक दवाएं देता था। सोमवार और मंगलवार को वह सरयू नदी के बिड़हर घाट पर बैठकर मरीजों को दवा देता था।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह नदी में स्नान करने के बाद जब वह मंदिर में बैठकर पूजा कर रहे थे, तो उसी समय वह अचेत होकर गिर गए। वहां मौजूद साधु संत उनको उठाकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक अशोक कुमार विश्वकर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।