फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भद्रेश्वरनाथ के पास नीलगाय को निगल गया अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के भद्रेश्वरनाथ मंदिर और चंदो गांव के पास झाड़ी में सोमवार को निकले एक अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। करीब 18 फिट के अजगर पर संयाेग से गांव के कुछ युवकों की नजर पड़ गई। उन लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को घेरकर उसकी पूछ पकड़कर खींचा। लोगों की आहट पाकर अजगर ने धीरे-धीरे निगले हुए नीलगाय को उगलना शुरू किया। कुछ देर में नीलगाय बाहर तो आ गया लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। नीलगाय के बच्चे को उगलने के बाद अजगर कुछ देर के लिए काफी सुस्त हो गया था। मगर कुछ देर बाद वह सरकते हुए झाड़ियों में गुम हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि वह कुआनों नदी में चला गया। वन रेंज अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें