नगर बाजार (बस्ती)। मैंनहिया गांव में बांस की खूंटी में अजगर लिपटा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। 14 फीट लंबे अजगर का वजन करीब 50 किलो बताया जा रह है। ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर फेंककर अजगर को पेड़ से भगाने की कोशिश की। मगर, वह टस से मस नहीं हुआ। इससे गांव के लोग दहशत में आ गए। गांव के अजय तिवारी ने बताया कि वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने अजगर को देखकर लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। खबर लिखे जाने तक वन विभाग को इसकी सूचना नहीं थी। संवाद