स्थानांतरण के विरोध में धरना देते पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के लोग
बस्ती। कानपुर में कर्मचारियों के निलंबन व स्थानांतरण नीति के विरोध में पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्य अभियंता को दिया।
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टिरियल एसोसिएशन की ओर से आयोजित धरने में बैठे कर्मचारी नेताओं का कहना है कि संगठन में व्याप्त समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। नीति से इतर किए जाने वाले स्थानांतरण के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया गया है। बताया कि कुछ क्षेत्रों जैसे कानपुर में खंडीय संवर्ग के सहायकों के हितों पर अनावश्यक कुठाराघात करते हुए कार्रवाइयां की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त स्थानांतरण नीति 2023-24 से अलग हटकर स्थानांतरण किया जा रहा है। इन समस्याओं के कारण पूरे प्रदेश में कार्यरत खंडीय सहायकों में घोर असंतोष व रोष व्याप्त है। इस मौके पर एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय व क्षेत्रीय महामंत्री सतीश चंद्र चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।