फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामूहिक विवाह के लाभार्थियों काे चेक वितरित

Thu, 29 Jun 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की लाभा​र्थियों को चेक देतीं नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत नगर बाजार कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लाभार्थियों काे चेक वितरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भैरोपूर की किरन, अर्चना, रोशनी और खुटहन की सुमन को 35-35 हजार रुपये का चेक दिया। लाभार्थियों ने चेक पाकर योगी सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर नीलम सिंह राना ने कहा है कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करते हुए नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाना उनका उद्देश्य है। अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही पुनः सामूहिक विवाह के सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अपील की कि ऐसे सभी अभिभावक जिनकी बेटियों की शादी तय हो गई हों और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र हों, वे नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन करें। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी पंकज सहित बड़ी संख्या में सभासद और क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें