फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली जन आक्रोश रैली

Mon, 16 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल व पूर्व विधायक रवि सोनकर के नेतृत्व में विजय प्रताप इंटर कॉलेज से बाजार तक जन आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, दलितों, बौद्ध भिक्षुओं, साधु-संतों, बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचारों को बंद कर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया जाए। मंडल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि बांग्लादेश में संतों को जेल भेजा जा रहा है। भारत सरकार को कड़ा प्रतिकार करना चाहिए और वहां हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करानी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान शशि भूषण पांडेय, शिव अज्ञा मौर्य, सुनील पांडेय, रमेश अग्रहरि, अयोध्या प्रसाद कसौधन आदि मौजूद रहे।ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें