सल्टौआ। ब्लॉक क्षेत्र के अमरौली शुमाली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाया गया पब्लिक हेल्थ यूनिट मरीजों के लिए बेमतलब साबित हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को बेतहर सुविधा देने के उद्देश्य से दो साल पहले लाखों रुपये खर्च कर सीएचसी परिसर में पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच मरीजों की हो सके, मगर जिम्मेदार इसका निर्माण कराकर भूल गए।
सीएचसी पर उपचार कराने आए मरीजों को डाॅक्टरों की सलाह पर बाहर जांच करानी पड़ रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कनौजिया का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।