फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 28 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पीडब्लूडी कार्यालय पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भी हड़ताल जारी रही। अनिश्चित कालीन हड़ताल का यह दूसरा दिन है। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष डीएस कुशवाहा ने कहा कि मांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा, साथ ही चुनाव ड्यूटी का पूरी तरह बहिष्कार भी किया जाएगा। पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड में संघ के कार्यालय पर विभिन्न विभागों और उनके घटकों के इंजीनियर्स ने बैठक की। इसमें आगे की रणनीति पर विचार हुआ। सरकार विरोधी नारे भी लगाए। कार्यक्रम का संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया। 
विज्ञापन


बैठक को ओमकार यादव, संतराम वर्मा, ठाकुरदीन, रजनीकांत, जयप्रकाश कश्यप, भानुप्रताप मिश्र, आरपी दुबे, योगेंद्र प्रसाद व देवेंद्र सहित अन्य इंजीनियरों ने संबोधित किया। सभी सदस्यों ने ग्रेड पे 4800 किए जाने के संबंध में सरकार की वादाखिलाफी को लेकर नाराजगी जताई गई। जिन मांगों को लेकर हड़ताल हो रही है, उनमें जेई को सेवावधि में सात, 14 व 20 वर्ष की सेवा पर सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता पदों पर भौतिक रूप से 100 फीसदी तीन पदोनत्ति किए जाने या फिर सात, 14 व 20 वर्ष की निरंतर सेवा देने पर तीन पदोन्नति पद का वेतनमान दिए जाने की मांग शामिल है। हड़ताल में सिंचाई विभाग के सिविल और यांत्रिक, लोक निर्माण  विभाग,  ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, लघु सिंचाई,  सेतु निगम,  नगर पालिका, जिला पंचायत, मंडी परिषद आदि से जुड़े डिप्लोमा इंजीनियर शामिल जेई शामिल हैं।

इस  मौके पर मंडल प्रभारी डीपी शाही,  जनपद प्रभारी डीएस सिंह, संघर्ष समिति के  चेयरमैन  ओमकार यादव, रजनीकांत  यादव, सुशील कुमार भारती, रामदुलारे,  प्रमोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार  मिश्र, चंदन सिंह, अजय सिंह, राजेश कुमार, विश्वनाथ पांडेय, प्रदीप सिंह  पटेल, प्रवीन कुमार चौरसिया, हरीश कुमार  वर्मा, विश्वनाथ पांडेय, महेंद्र कुमार, लालजी, नरेश कुमार, मारकंडेय, राजेश श्रीमाली, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार मिश्र सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें