बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन को न्याय की मांग उठाने पर जेल भेजे जाने पर बुधवार को आम आदमी पार्टी और कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज को निलंबित कर गैर जनपद स्थानांतरित करने और केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम ने चेतावनी दी कि यदि 25 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। संवाद