बस्ती। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मनीष मिश्रा और संचालन अखिल भारतीय ख्याति प्राप्त संस्थान के संस्थापक राकेश यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि मुक्त डिजिटल लाइब्रेरी के जरिये विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।
कार्यक्रम में मनीष मिश्रा को उनके अद्वितीय सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग, बच्चों, महिलाओं तथा युवाओं के उत्थान के लिए सतत कार्य कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। मनीष मिश्रा ने बस्ती के छात्रों को एक बड़ी सौगात भी दी।
इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाना है।
बस्ती में इस विशेष पहल की शुरु आत एक मजबूत कदम है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षाविद और समाजसेवी मौजूद रहे।
सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बस्ती की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। 10वीं और 11 व 12वीं, स्नातक के मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया।