फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी, डॉक्टर और संस्थाओं ने जताया गुस्सा

विज्ञापन
आईएमए के सदस्यों ने विरोध जताया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। शनिवार को व्यापार मंडल, चिकित्सक संघ और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि देने के साथ साथ आतंकवाद और पोषक पाकिस्तान की कटु निंदा की। विरोध में नारे लगाए। 
विज्ञापन

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक संरक्षक श्यामलाल पंसारी की अध्यक्षता में मंगल बाजार में हुई। देश की सुरक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल ने आतंकियों के समूल नाश की मांग की। सूर्य कुमार शुक्ल, नन्द किशोर साहू, सुनील श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। मंडल मुख्यालय के तमाम चिकित्सकों ने कारगिल शहीद स्तंभ पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकार से मांग की है कि आतंकियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही आतंकियों के आकाओं को भी सबक सिखाना जरूरी है। आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, सचिव डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सलीम अहमद, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. अभिनव चैधरी, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. जीपी शर्मा, डॉ. तनवीर अहमद खां, डॉ. मुस्ताक अहमद खांन, डॉ. अनुराग सहाय, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. आरएन चौधरी, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एमएम सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. एपीडी द्विवेदी, डॉ. केके तिवारी, डॉ. अभिजात कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. एसके अरोरा, डॉ. आशीष नारायन त्रिपाठी, डॉ. सत्येन्द्र मणि ओझा, डॉ. अब्दुल रसीद सहित अन्य लोग शामिल रहे। संस्कार भारती की कार्यकारी अध्यक्ष गोरक्षप्रांत डॉ. पुष्पलता मिश्रा के नेतृत्व में शोकसभा हुई। डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब इसका प्रतिशोध लिया जाए। पूर्णिमा तिवारी, सत्या मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, रत्नेश पांडेय, उर्मिला पांडेय, डॉ. रामशर्मा, कमला वर्मा आदि मौजूद रहे। रजक समाज सुधार समिति की बैठक अमरूतहिया में हुई। राजू कन्नौजिया के नेतृत्व में धोबी समाज के लाल राम वकील माथुर इटावा समेत 44 शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राजेंद्र प्रसाद, अनीस कुमार, दुर्गेश, नरेंद्र, रामेंद्र, डॉ. राकेश कुमार, बनवारी लाल कन्नौजिया, राम बहाल आदि शामिल रहे। एडवरटाइजर्स एसोसिएशन की ओर से विरोध में पाकिस्तान का फव्वारा चौराहे पर पुतला जलाया गया। प्रधानमंत्री मोदी से मांग की गई कि पाकिस्तान को जल्द से जल्द मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस दौरान नोमान अहमद समेत तमाम सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें