बस्ती। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नगर विकास सेवा कल्याण मंच के पदाधिकारियों का बेमियादी धरना बुधवार को तीसरे दिन भी नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष सत्यदेव शुक्ला ने कहा कि निरंतर प्रयास के बावजूद पालिका प्रशासन ने समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखाई। कहा कि अब वार्ता नहीं समस्याओं का समाधान चाहिए। इस मौके पर ओमप्रकाश पांडेय, बाबूराम, सर्वजीत चौधरी, राम सुंदर, अनिल कुमार, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे। संवाद