फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाऊं में गन्ना जलाकर किसानों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पाऊं में गन्ना जलाकर किसानों ने जताया विरोध
विज्ञापन

पाऊं, जनवल, गायघाट व तुरकौलिया क्रय केंद्रों को अकबरपुर चीनी मिल से संबद्ध करने की मांग
मुंडेरवा मिल से संबद्ध करने से नाराज हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के चार गन्ना क्रय केंद्र को अकबरपुर मिल से हटाकर मुंडेरवा को दे दिया गया है। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को पाऊं में गन्ना जलाकर धरना प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार सुशील कुमार को ज्ञापन देकर मांग की कि यदि हफ्तेभर में क्रय केंद्रों को अकबरपुर मिल से दोबारा संबद्ध नहीं किया गया तो श्रीराम जानकी मार्ग जाम कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर चीनी मिल करीब पांच साल से ब्लॉक क्षेत्र के पाऊं, जनवल, गायघाट व तुरकौलिया स्थित क्रय केंद्र से किसानों का गन्ना खरीद रही थी। शासन के निर्देश पर हफ्ताभर पहले ये क्रय केंद्र मुंडेरवा चीनी मिल से संबद्ध कर दिए गए। इससे नाराज किसान तब से विरोध कर रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता कौशल कुमार पांडेय ने कहा कि करीब सात दिन पहले किसानों का प्रतिनिधि दल डीएम आशुतोष निरंजन से मिलने लगातार तीन दिन उनके कार्यालय गया। लेकिन मुलाकात नहीं हुई। क्रय केंद्र को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया गया। प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने पर तुला है। सलाउद्दीन ने कहा कि प्रतिनिधि दल जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला से मिलकर पूर्व की स्थित बनाए रखने की अपील की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धरने की अध्यक्षता किसान नेता भगवती प्रसाद शुक्ला और संचालन शास्त्री दीनानाथ त्रिपाठी ने किया। पूर्व विधायक राम जियावन, कांग्रेस नेता अनिल भारती, प्रधान अभिषेक पांडेय, अमर बहादुर शुक्ल आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर गोपाल पाल, कृष्ण नरायन चौधरी, माधवराम यादव, दीप नारायण चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, राधेरमण शुक्ला, अगनू प्रधान, पुनीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें