फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डारीडीहा से लुंबनी दुद्धी मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग पर करीब चार किमी तक कई जगह छोटे - बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर सड़क में पानी भर जाता है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि डारीडीहा से लुंबनी दुद्धी हाईवे की यह मुख्य सड़क है। जिससे खम्हरिया, भैरोपुर, गुलहरिया, भैंसहटी समेत कई गांवों के लोगों का हर दिन आना-जाना लगा रहता है। चार किलोमीटर लंबे इस सड़क पर जगह-जगह छोटे-बडे़ गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते वाहन सवारों के साथ ही पैदल आवागमन करने वालों को भी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार पहिया वाहन सवार इस रास्ते से आवागमन करने से परहेज करने लगे हैं। गांव के नासिर खान ने बताया कि प्रदेश सरकार के दावे केवल हवा हवाई साबित हो रहे हैं। चार किमी की सड़क उपेक्षा का शिकार बन गई है। प्रदर्शन करने वालों में सोनू, मोहम्मद आमिर, विजय, सुनील कुमार, आरिफ, आमिर खान, पुष्पा देवी, सुनीता देवी आदि क्षतिग्रस्त सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता यूपी यादव ने बताया कि डारीडीहा से अगौना व भैरोपुर तक की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए धन स्वीकृत हुआ है। बरसात के बाद सितंबर में मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें