फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कानूनगो की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते राजस्व कर्मी।
विज्ञापन
हर्रैया। बस्ती सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक अशर्फीलाल को एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में शनिवार को हर्रैया तहसील के राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल संघ ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोनों संघों के कर्मियों ने तहसील दिवस कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी को सौंपा। राजस्व निरीक्षक राम सुमेर ने कहा कि कानूनगो अशर्फीलाल को एंटी करप्शन टीम ने जबरन गिरफ्तार किया।
उनको साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनों संघों के कर्मचारियों ने कहा कि गिरफ्तारी के समय कोई रुपया नहीं पाया गया, जो यह दर्शाता है कि एंटी करप्शन टीम गलत तरीके से उन्हें गिरफ्तार किया है। रिश्वत की धनराशि पकड़े जाने के उपरांत संबंधित व्यक्ति के हाथों पर पानी डाला जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने सदर तहसील के कई राजस्व निरीक्षक और लेखपालों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को साजिश बताते हुए अबिलंब वापस लिए जाने की मांग की। दोनों संघों के कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुकदमों को वापस नहीं लिया गया तो संघ सभी कार्यों का बहिष्कार करेगा और नौ जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें