फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्रिकेट प्रशिक्षक के लिए तीसरी बार भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में तीन सालों से क्रिकेट का प्रशिक्षक नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लंबे समय से बंद चल रहा है। वरिष्ठ खिलाड़ियों की देख-रेख में जूनियर प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन, यह शिविर नियमित नहीं चल पा रहा है। खेल विभाग ने तीसरी बार प्रशिक्षण के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोरोना तक ही स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण शिविर चला। इसके बाद प्रशिक्षक का विभाग के साथ अनुबंध समाप्त हो गया और फिर नियुक्ति नहीं हो पाई। विभाग कई बार खेल कूद प्रोत्साहन समिति के माध्यम से स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षक नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगा। लेकिन कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद खेल निदेशालय से पत्राचार किया तब भी प्रशिक्षक नहीं मिले। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि क्रिकेट प्रशिक्षक के लिए प्रयास चल रहा है। संभव है कि जल्द ही किसी प्रशिक्षक की नियुक्ति हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें