फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो हजार हेक्टेयर के लिए लगेंगे 30 नए नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हजार हेक्टेयर के लिए लगेंगे 30 नए नलकूप
विज्ञापन

नलकूप विभाग ने स्थान चयन के बाद शासन को भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 14 ब्लॉकों में 30 नए राजकीय नलकूपों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए नलकूप खंड ने सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों की मांग पर जगह का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इससे किसानों को दो हजार हेक्टेयर खेत की सिंचाई के लिए समय से भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा।
जिले में कुल 629 राजकीय नलकूप संचालित हैं। इधर कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां लंबे समय से नलकूप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके लिए सांसद, क्षेत्रीय विधायक, ग्राम सभाओं, सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य, किसान यूनियन, जनसुनवाई व किसानों के समूहों ने प्रस्ताव जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने इसके लिए जिला नलकूप स्थल चयन समिति का गठन कर जगहों को चयनित करने को कहा था। इस समिति में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति व नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता संतलाल प्रसाद व जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह नामित सदस्य हैं। इसके अलावा इस दस सदस्यीय समिति में सरयू नहर खंड और विद्युत वितरण के तीनों खंडों के एक्सईएन को भी सदस्य बनाया गया है। इस समिति ने चिह्नित 66 जगहों में 30 पर अपनी स्वीकृति जताई है।
इन जगहों पर होगी नलकूपों की स्थापना
बहादुरपुर ब्लॉक के कंजौरा व माड़न, दुबौलिया ब्लॉक के संसारपुर, बनकड़वा-भरकहवा, खुशहालगंज, हरिवंशपुर बुुजुर्ग व मरवटिया, बनकटी ब्लॉक के नराड़, खंता ससना, परासी, खैराटी व मकदूमपुर, कुदरहा ब्लॉक के बरतनिया, परमेश्वरपुर, कडजा अजमतपुर व बारीघाट, हर्रैया ब्लॉक के बदगदवा, पखेरी व मझउवा कुंवर बेलभरिया रामलाल, विक्रमजोत ब्लॉक के तल्हवापुर व चेफवा, कप्तानगंज ब्लॉक के परिवारपुर, रामनगर ब्लॉक के केशरपुर डीहधवा और हिंदूनगर, परसरामपुर ब्लॉक के मजगवा माफी, साउंघाट ब्लॉक के पिपरी दरौली व मूड़ाडीहा, सल्टौआ ब्लॉक के दसिया व गौर ब्लॉक के लवडपुर और परासडीह गांव में राजकीय नलकूप स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन को भेजा गया है प्रस्ताव
नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता संतलाल प्रसाद ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जगहों का चयन कर 2022-23 में राजकीय नलकूप स्थापित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम चालू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें