फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कब्जे के विवाद में जानलेवा हमला, चेन छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर नगर थानाक्षेत्र के महरीपुर में हमला करके मारपीट व छिनैती का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि विपक्षियों ने दौड़ाकर मारापीटा और सोने की चेन छीन ली। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मामले की मुख्यमंत्री और आईजी से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में महरीपुर निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को वह अपनी फसल देखने गए थे। वहां पहले से मौजूद विपक्षियों ने रिवाल्वर, लाठी-डंडा आदि लेकर दौड़ा लिया। उन्हें पकड़कर उन लोगों ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित ने अपनी बाइक छोड़ वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें