फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजस्वकर्मियों ने तालाब की जमीन कब्जा मुक्त कराई

Sun, 06 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम हथिरजा तालाब से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण।
विज्ञापन
बस्ती। नगर क्षेत्र के ग्राम हथिरजा में शनिवार को राजस्व कर्मियों ने तालाब की जमीन का सीमांकन कर कब्जा हटवाया। उल्लेखनीय है कि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या-80 में 0.081 हेक्टेयर रकबा तालाब के नाम दर्ज है। इस पर हथिरजा के तीन लोगों ने कब्जा कर लिया था। एसडीएम ने नोटिस जारी कर तीनों को कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सभी जमीन पर काबिज थे।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम विनोद कुमार पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल मय टीम व बुलडोजर सहित गांव पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने पहले जमीन का चिह्नित की, इसके बाद बुलडोजर से तालाब की खोदाई शुरू की। देखते ही देखते कुछ घंटों में पूरा तालाब दोबारा अस्तित्व में आ गया। एसडीएम ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी सूरत में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
मौके पर राजस्व निरीक्षक दिनेश पांडेय, विद्यासागर वर्मा, मुकेश कुमार, लेखपाल विक्रम व हीरालाल, पुलिस उप निरीक्षक एज़ाज़ अहमद, कौशल चौरसिया, नरसिंह यादव, मिथिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें