जनपद में 20 को आएगी खेलो इंडिया गेम की प्रचार रैली
बस्ती। प्रदेश में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर समेत चार जनपद एवं दिल्ली में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स- 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से 05 जून तक आयोजित होगा। इस गेम की प्रचार रैली 20 मई जनपद में आएगी। 21 मई को सुबह 6 बजे टार्च रिले कार्यक्रम होगा।
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने विकास भवन में बैठक के दौरान दी। में दी। कहा कि गेम्स के प्रचार के लिए लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा चार मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में रवाना की जाएगी।जनपद की सीमा पर इस रैली का स्वागत किया जाएगा। इस गेम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिये स्कूलों, कालेजों में रैली के बारे छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाएगी। ओलंपिक संघ, जिला खेल संघ, स्काउट गाइड, यूथ क्लब, युवक मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र, स्पोर्ट्स क्लब एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मिलित कर रैली को सफल बनाया जाएगा। डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति, जिला क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, खो-खो संघ के सचिव रामसिंह, वालीबाल के वंशगोपाल मिश्र मौजूद रहे।