फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कृषि मेले में प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

विज्ञापन
किसान दिवस पर बंजरिया में किसानों को किया गया सम्मानित स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में मंगलवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजनांतर्गत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान सम्मान दिवस का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह किसानों के सच्चे मसीहा थे। कृषक हित में उनके द्वारा किए गए उनके कार्य बेहद सराहनीय हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार कृषक हित में अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है, जिससे किसान लाभान्वित हो रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस ओएन सिंह ने कहा कि किसान सब्जी की खेती के साथ ही उन्नतशील खेती में नई तकनीकों का प्रयोग करें।
भाकियू और अन्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए आह्वान किया। गेहूं, सरसों, सांवा, रागी, बाजरा, धान, उर्द, टमाटर, केला एवं सब्जी के अधिक पैदावार करने वाले 36 कृषकों एवं ब्लॉक स्तर पर अधिक उत्पादन करने वाल 70 कृषकों को प्रशस्तिपत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें