फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मखौड़ा महोत्सव के लिए शृंगीनारी से निकाली गई शोभायात्रा

Wed, 29 Mar 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मखौड़ा महोत्सव के लिए शृंगीनारी से निकाली गई शोभायात्रा।
विज्ञापन
परशुरामपुर। मखौड़ा मनवर महोत्सव में मंगलवार को विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा श्रीराम सर्किट से जुड़े पौराणिक स्थल शृंगीनारी से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शृंगीनारी स्थित शांता देवी के मंदिर से मखौड़ा की दूरी 10 किलो मीटर से अधिक है। शोभयात्रा शृंगीनारी मंदिर से अमौली, गोपीनाथपुर, मड़रिया, परशुरामपुर, अरजानीपुर, नेऊरी राम बक्स, ककरा खुर्द होते हुए मखौड़ा पहुंची। जगह-जगह सड़क के किनारे खड़े श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मखौड़ा धाम को 11,000 दीपों से सजाया गया, पौराणिक नदी मनोरमा का पूजन अर्चन कर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें