फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौ देवी सम्मान से सम्मानित हुईं 18 मातृ शक्तियां

Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आयुक्त सभागार में कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाओ को नवदेवी सम्मान
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने स्वच्छ भारत मिशन नगरीय में बेहतर प्रदर्शन के लिए 18 मातृ शक्तियों को नौदेवी सम्मान से सम्मानित किया है। आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त ने कहा कि यह उत्सव 30 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

नवरात्र की शुभकामना देते हुए आयुक्त ने कहा कि नौदेवी का स्वरूप हमें पुरानी परंपरा से जोड़ता है, इसी से कोई संस्थान प्रबल होता है। सरकार की ओर से देवी के नौ स्वरूपों के रूप में पुरस्कृत होने का अवसर मातृ शक्तियों को मिला है। संचालन जीतेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन/सीआरओ नीता यादव, डीपीएम अभय श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अनुपम कुमार, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान
आयुक्त ने स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मंडल की मीरा, रेशमा खातून, दर्शना देवी, मैसर जहॉ, मालती, सुनीता, पूनम श्रीवास्तव, साधना वर्मा, सुशीला, इंदू यादव, धनेश्वरी, अनुपमा जायसवाल, पुष्मा सिंह, प्रतिमा वर्मा, भूरा तथा रीना द्विवेदी को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें