फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामलीला के लिए निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 28 Oct 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
श्रीराम लीला जनजागरण शोभा यात्री में शामिल मातृश​क्ति व बालिकाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सनातन धर्म संस्था की पहल पर 03 नवम्बर से 12 नवम्बर तक होने जा रहे श्री रामलीला महोत्सव के प्रचार व जन जन को निमंत्रण देने के लिए रविवार को शहर में जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई।
श्रीकृष्ण कुमारी पांडेय इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा शिव मंदिर अमहट घाट पर संपन्न हुई। रास्ते भर जय श्री राम, सनातन धर्म की जय, भारत माता की जय के गगन भेदी उद्घोष के साथ अपार जन समुदाय सम्मिलित हुआ।
विज्ञापन

शहर के धर्मप्रिय सनातनी व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का रोडवेज, कटेश्वर पार्क, महिला अस्पताल, गांधीनगर, एसआरडी अस्पताल, जनता होटल, कम्पनी बाग सहित जगह स्वागत किया और जलपान कराया। पीले व पारंपरिक वेशभूसा में रामलीला मंचन की तैयारी कर रहे बालक-बालिकाओं ने हाथों में शस्त्र लेकर अगुवाई की।
शोभायात्रा में सबसे आगे बुलेट पर सवार ध्वजवाहक और बाइक की टीम चल रही थी। फिर सशस्त्र वीर वीरांगनाएं उसके बाद भगवान की दिव्य झांकी के समक्ष बैंड की धुन पर सीताराम करते भक्त गण चलते दिखे।
विज्ञापन

तत्पश्चात प्रभु श्रीराम और शिव की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्नल केसी मिश्र, डॉ शैलेश सिंह, पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, अतुल चित्रगुप्त, गोपेश्वर त्रिपाठी, रमेश सिंह, अनूप त्रिपाठी, सुशील मिश्र, सुनील सिंह, कविश अबरोल, अविनाश त्रिपाठी, अनिल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, कैलाश नाथ दूबे, अंकुर यादव , ओमकार मिश्र, गिरजेश दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें