फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिविर में दूर हुईं 26 किसानों की समस्याएं

Sat, 03 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। क्षेत्र की ग्राम पंचायत साड़ीकल्प के पंचायत भवन में शुक्रवार को सम्मान निधि योजना के तहत शिविर लगाया गया। इसमें पात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में 26 किसानों ने शिकायत दर्ज कराई। सभी का मौके पर समाधान हुआ। शिविर के नोडल टेक्निकल असिस्टेंट सुनील सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर योजना के तहत पात्रों को आ रही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बताया कि न्याय पंचायत आमा के 28 राजस्व गांवों में शिविर लगाया जाना है। बताया कि पांच जून को साड़ीहिच्छा, खड़सरपुर, सेवाई में शिविर लगेगा। मौके पर लेखपाल ज्ञानचंद्र मिश्र, अवधेश वर्मा, सतीष गुप्ता, जिलाजीत, निर्मल कुमार, तुलसीराम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें